रायगढ़ में टीवी जर्नलिज्म के क्षेत्र में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और मेहनत के बलबूते एक नया आयाम स्थापित करने वाली नेहा पटेल, महिला दिवस पर विशेष

रायगढ़ । पितृ सत्ता और पुरुष प्रधानता वाले भारतीय समाज में महिलाएं चूल्हे -चौके ,घर गृहस्थी से बाहर निकल कर भूतल से लेकर अंतरिक्ष तक अपने अपने क्षेत्र में सफलता के नए आयाम ,कीर्तिमान ,आदर्श ,उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को नई दिशा दे रही हैं ।रायगढ़ में भी इलेक्ट्रिनिक मीडिया के क्षेत्र में एक ऐसा ही नाम है नेहा पटेल का जिन्होंने अल्प समय में ही पत्रकारिता के क्षेत्र में सिर्फ रायगढ़ में ही नही पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बनाने में सफल हुई हैं चाहे वो स्टूडियो में एंकरिंग हो या फील्ड रिपोर्टिंग हो या साक्षात्कार हो या विविध कार्यक्रम तैयार करना ही या फिर जरूरत पड़ने पर एडिटिंग हो ।नेहा पटेल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मेहनत से जो प्रतिभा दिखाई है वो उन्हें इस राह में काफी दूर तक लेकर जाएगी.
छोटे से गांव से निकलकर टीवी में समाचार प्रस्तुतिकरण एवं विविध कार्यक्रमों की बेहतर एंकरिंग करते हुए अपनी ख़ास पहचान बना चुकी नेहा पटेल की वक्तव्य शैली समाज में बेटियों के लिए प्रेरणा का विषय है।
रायगढ़ जिला मुख्यालय से दस किमी दूर स्थित ग्राम बघनपुर (धनागर) के किसान श्री श्यामलाल पटेल एवं श्रीमती विमला पटेल की बेटी नेहा ने रायगढ़ जिले के सबसे लोकप्रिय और सर्वाधिक देखे जाने वाले हर्ष टीवी चैनल के एंकर के रूप में न केवल रायगढ़ जिला बल्कि यूट्युब के माध्यम से पूरे देश व विदेशों मे भी विशेष पहचान बनाने मे सफल हुई है । नेहा की यह उपलब्धि बेटियों को भी प्रेरणा देने वाला है ।
जर्नलिज्म में डिप्लोमा के अतिरिक्त स्नातकोत्तर तक पढ़ी लिखी साहित्य एवं कला संगीत क्षेत्र में विशेष अभिरूचि रखने वाली नेहा ने सोशल मिडिया / टीवी चैनल में अपनी भूमिका और इस क्षेत्र में आने को लेकर बताया कि इस फील्ड में मुझे शुरू से ही अभिरुचि होने के कारण एक सुखद अनुभूति होती है शुरुवात में उच्चारण एवं भाषा संबंधी छोटी मोटी दिक्कतें हुई परंतु लगातार समाचार वाचन एवं कार्यक्रमों के प्रस्तुति से धीरे धीरे झिझक दूर होता गया और मेरा आत्मविश्वास जागा जिससे प्रबुद्धजनों, प्रशासनिक अधिकारी हो अथवा जनप्रतिनिधियों से भेंटवार्ता या किसी कार्यक्रम का लाईव (सीधा) प्रसारण में कैमरा का सामना करने में मुझे दिक्कत नही होती। परिवार में मेरे माता – पिता एवं छोटे भाई योगेश पटेल का मुझे इस क्षेत्र में कार्य के लिए भरपूर सहयोग के साथ साथ हर्ष चैनल के डायरेक्टर श्री सुशील मित्तल जी का प्रेरणात्मक आशीर्वाद एवं संरक्षण मिलता रहता है । वहीं शहर के प्रबुद्ध जनों के मार्गदर्शन से भी मुझे प्रोत्साहन मिलता है हर्ष चैनल के सभी स्टाफ एवं सवांददाताओं का पारिवारिक स्नेह मेरा मनोबल बढ़ाता है ।
बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपना कदम बढ़ा रही है नेहा की टीवी एंकरिंग क्षेत्र में उपस्थिति हमारे शहर के लिए भी गौरव का विषय है। आशा है हमारे शहर की अन्य लड़कियां भी नेहा से प्रेरित होकर मीडिया के क्षेत्र में आगे आएं।




