सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल,मोदी सरकार ने बदली भारत की दिशा और दशा:अमर अग्रवाल,रायगढ़ में जिला भाजपा का मीडिया संवाद

रायगढ़ 15 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर जिला भाजपा द्वारा मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के विकास में हुए बदलावों पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ऐतिहासिक 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा द्वारा सोमवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान सांसद और भाजपा के जिला पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 सालों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। साथ ही भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा भी लगातार बढ़ी है। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया और कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। मीडिया संवाद में पत्रकारों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया और सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर चर्चा की गई। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पांच साल के कार्यकाल में जो काम नहीं कर पायी, विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में ही वह कर दिखाया है।