रायगढ़

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं प्रेक्षक की उपस्थिति में केआईटी कालेज में 12 फरवरी को होगी प्रक्रिया

रायगढ़, 11 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 के मतदान के पश्चात 12 फरवरी को किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (केआईटी)कालेज गढ़उमरिया के स्ट्रांग रूम में ईवीएम के अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी के डायरी, रिकार्ड किए गए मतों का लेखा निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति और मतदाता रजिस्टार को सुरक्षित रखा जाना है। उक्त कार्यवाही 12 फरवरी को प्रात: 9 बजे केआईटी कालेज गढ़उमरिया स्थित प्रेक्षक रूम में प्रेक्षक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा अभ्यर्थी अथवा अभ्यर्थी के अभिकर्ता के उपस्थिति में किया जाना है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रायगढ़ ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित होने हेतु आग्रह किया है।

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 अंतर्गत 15 फरवरी 2025 को केआईटी कालेज गढ़उमरिया में प्रात: 6 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना का कार्य कुल 48 टेबल में किया जाएगा। जिसमें महापौर के मामले में प्रत्येक गणना मेज के लिए एक गणन अभिकर्ता तथा पार्षद के मामले में वार्ड में मतदान केन्द्रों की संख्या 5 तक हो तो केवल 1 गणना अभिकर्ता अन्यथा 2 गणन अभिकर्ता नियुक्त किया जाना है। अभ्यर्थी या उसके निर्वाचन अभिकर्ता स्वयं रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गणन कार्य का देखरेख कर सकता है। गणन अभिकर्ता की नियुक्ति निर्धारित प्रारूप-13 (नियम 35 (1))में अभ्यर्थी/ निर्वाचन अभिकर्ता के हस्ताक्षर एवं गणन अभिकर्ता के हस्ताक्षर में 2 पासपोर्ट साईज फोटो 12 फरवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तक अनिवार्यत: प्रस्तुत करें। ताकि गणन अभिकर्ता का परिचय पत्र मतगणना दिनांक को पूर्व जारी की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button